Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:डीएम ने निर्माणाधीन एनएच-135ए जौनपुर–शाहगंज सेक्शन का किया निरीक्षण।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

>गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश।

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बुधवार को निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-135ए (एनएच-135ए) के पैकेज-2 जौनपुर–शाहगंज सेक्शन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भूमि अधिग्रहण, किसानों को मुआवजा भुगतान तथा विभिन्न विभागीय स्वीकृतियों की भी समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर, उच्च गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि यह सड़क वाराणसी और अयोध्या को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिससे इसकी उपयोगिता और बढ़ जाती है। इसलिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि परियोजना जनहित में शीघ्र पूर्ण हो सके।मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित 261 करोड़ रुपये के सापेक्ष अब तक 236 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है।निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी भी उपस्थित रहे।