Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिका की सुगमता की दृष्टि से जिलाधिकारी की तरफ से नामित नोडल अधिकारी बिन्दुलता उपजिलाधिकारी न्यायिक केराकत एवं पुलिस अधीक्षक की तरफ से नामित नोडल अधिकारी प्रतिमा वर्मा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर की उपस्थिति में निरीक्षण भवन में महिला जनसुनवाई की। इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियो को तत्काल कार्यवाही कर आयोग को अवगत कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पाण्डेय, महिला एवं बाल सम्मान प्रकोष्ठ की इस्पेक्टर अनीता सिंह, थाना कोतवाली की उपनिरीक्षक पुष्पा वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।