Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​चौकी से दो सौ मीटर दूर चोरों ने खाली पड़ा घर खंगाला।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

केराकत, जौनपुर। सरकी पुलिस का खौफ चोरों पर उस समय बेअसर नजर आया जब चौकी से लगभग दो सौ मीटर दूर सुल्तानपुर में खाली पड़े घर को चोरों ने बड़े ही इत्मीनान से घर में रखी बाइक और कीमती जेवरात पर हाथ फेरकर चंपत हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके ए वरदात का मुआवना करने में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तूफानी विश्वकर्मा पुत्र मिठ्ठू विश्वकर्मा दर्शन के लिए मुंबई गया हुआ था। मंगलवार को पड़ोसी के द्वारा घर में चोरी होने की सूचना मिली बुधवार को मुंबई से घर पहुंच देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ है और  कीमती जेवरात व बाइक गायब थी। तत्पश्चात कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस भुक्तभोगी के तहरीर के आधार पर मामले के जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।