इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
नेवढ़िया, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष निखिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाना नेवढ़िया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्त गण अजय पटेल पुत्र पंचदेव पटेल निवासी ग्राम शेखूपुर थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर को एक देशी रिवाल्वर .32 बोर, दो जिन्दा कारतूस .32 बोर नाजायज,पीयूष मिश्रा पुत्र सुनील मिश्रा निवासी ग्राम सहजनी थाना नेवढ़िय़ा जनपद जौनपुर को 01 देशी तमन्चा .315 बोर व 01 खोखा कारतूस .315 बोर के साथ बनपुरवा पोखरा के पास से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.-183/26 धारा 3/25(1)(A) आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।