इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जौनपुर। जनपद के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया गया कि जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास ओवरब्रिज के निर्माण हेतु 33 के0वी0 लाइन कुद्दपुर के स्थानान्तरण का कार्य 8 मार्च को कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जायेगा। लाइन स्थानान्तरण के दौरान 33/11 के0वी0 कुद्दुपुर से पोषित क्षेत्रों की प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुये अधिशासी अभियन्ता ने कटौती अवधि में विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग बनाये रखने की अपील भी किया।