इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जौनपुर। अखिल भारतीय सम्पादक मण्डल इकाई जौनपुर के तत्वावधान में रविवार को मातापुर स्थित सरदार पटेल सेवा संस्थान में होली मिलन समारोह किया गया। समारोह में लोगों ने फूलों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामना दी गयी। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि होली आपसी सौहार्द और भाई-चारे का त्योहार है। हम सभी लोगों को मिल—जुलकर प्रेम और सौहार्द बनाए रखना चाहिये। होली एक ऐसा पर्व है। जो लोगों के बीच गिला शिकवा रहता है, उसको दुर करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचन्दर नागर एवं संचालन जिलाध्यक्ष अरविन्द पटेल ने किया। इस अवसर पर विरेन्द्र गुप्ता, सूरज साहू, स्वदेश कुमार, अनिल गौतम, नरेंद्र गिरी, शशिराज सिन्हा, प्रो. आसाराम यादव, शेखर चौहान, अमर बहादुर चौहान, वृजेन्द्र पटेल, लाल बहादुर पाल, सुशील स्वामी, आफताब आलम, महेन्द्र गुप्ता, जर्नादन मिश्रा, सूरज पटेल, विनोद गौतम, विपिन पटेल साहित तमाम लोग मौजूद रहे।