Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​ ​मशहूर शायर निसार अहमद नहीं रहे।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मोहल्ला सैय्यद अलीपुर निवासी मशहूर व मारूफ शायर निसार अहमद का रविवार की सुबह जफराबाद स्थित उनके आवास पर सुबह 5 बजे निधन हो गया। इसकी खबर सुनते ही लोगो में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके घर पर श्रद्धांजलि देने के लिये लोग उमड़ पड़े। पूर्व अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल तथा समाजसेवी शिवम बरनवाल ने बताया कि जफराबाद से एक हस्ती और इल्म का खजाना चला गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी। बता दें कि उनका एक शेर है— विलादते बादे अजान, शहादते बादे नमाज, बस इतनी देर का झगड़ा है, जिंदगी क्या है जो बहुत चर्चित है। तमाम लोगों ने उनकी लिखी किताबों पर चर्चा करते देखे गये। श्रद्धांजलि देने वालों में डा. हैदर रजा आब्दी, कलामुद्दीन अंसारी आदि प्रमुख रहे।