Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: रामपुर पुलिस ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर हमला करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

रामपुर, जौनपुर। शनिवार को थाना रामपुर पुलिस राजस्व टीम के साथ ग्राम असवां में भीटा खाते की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने हेतु शान्ति व्यवस्था ड्यूटी में मौजूद थी। राजस्व टीम के वापस जाने के उपरान्त समय करीब 17:55 बजे रिषभ यादव पुत्र अशोक यादव निवासी ग्राम असवां थाना रामपुर जनपद जौनपुर द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस बल पर ईंट-पत्थर व लाठी से जानलेवा हमला किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गयी, जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए।गिरफ्तारी का विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन व प्रभारी निरीक्षक के कुशल निर्देशन में थाना रामपुर पुलिस द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मु.अ.सं.- 97/2026 धारा 132,121,109,352, 351(3) बी.एन.एस. से संबंधित अभियुक्त रिषभ यादव पुत्र अशोक यादव ग्राम असवा थाना रामपुर जनपद जौनपुर को रविवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।