Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​जौनपुर में आध्यात्मिक जागरण का महाकुम्भ, योगीराज के स्वागत ने रचा इतिहास।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। जनपद की पावन धरती उस समय आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक गौरव और जन-आस्था के अद्वितीय संगम की साक्षी बनी, जब पालघर पीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि योगीराज भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज का नगर में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के कार्यालय पर अजय सिंह प्रतिनिधि, मुन्ना लाल सेठ पूर्व अध्यक्ष स्वर्णकार समाज, पत्रकार अजीत सोनी, आलोक सेठ, विशाल वर्मा, अजय सोनी, राजकेशर पाल, अजय सेठ, विजय सेठ ने स्वागत किया। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया जिससे पूरा वातावरण "सनातन चेतना" से आलोकित हो उठा।