Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना गौराबादशाहपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर।अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनन्त चन्द्रशेखर ने सोमवार को थाना गौराबादशाहपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, पुलिसकर्मियों के आवास एवं थाना परिसर का जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कार्यालय में रखे अभिलेखों एवं अभिलेखीय कार्यों का अवलोकन करते हुए उनके सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रख-रखाव हेतु संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त थाना परिसर एवं विभिन्न कक्षों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।