Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:खानापट्टी में वृहद पशु आरोग्य शिविर का हुआ आयोजन।




इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खानापट्टी गांव में गुरुवार को बृहद पशु आरोग्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में करीब 650 पशुओं की जांच कर पशुपालकों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण और प्रजनन संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।ब्लॉक पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अलका मनीषा की देख—रेख में आयोजित शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुशील सिंह ने गोमाता का पूजन-अर्चन करने के बाद फीता काटकर किया। शिविर में पशु चिकित्सकों और विभागीय कर्मचारियों ने पशुओं की जांच कर उनके उपचार के लिए आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।इस दौरान पशुओं में गर्भाधान संबंधी समस्याओं की जांच, टीकाकरण, बंधियाकरण सहित अन्य पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर का उद्देश्य पशुपालकों को गांव में ही बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा पशुओं को स्वस्थ रखने के प्रति जागरूक करना रहा।इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी महिमा श्रीवास्तव, राजकुमार गौतम, पशु चिकित्सक डॉ. स्वतंत्र कुमार, फार्मासिस्ट अवधेश यादव, शरद सिंह, अरविंद सिंह, सुनील सिंह, राजेश सिंह, कमलेश मौर्य, जितेंद्र सिंह, कुंवर विक्रम, राहुल सिंह, राजीव सिंह, सोनू सिंह सहित अन्य लोग सक्रिय रहे।