इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सरायख्वाजा,जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-547/26 धारा-108 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त निलेश यादव पुत्र जयकुश निवासी मनवल थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को सिद्दीकपुर तिराहे के आगे शाहगंज जाने वाली मुख्य सड़क पर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
