इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जौनपुर। नगर के दीवानी न्यायालय तिराहे के पास स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा कालिख पोत दी गई। गुरुवार की सुबह जानकारी होने पर उनके अनुयायियों एवं स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।सूचना मिलते ही डीएम एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। अधिकारियों ने डा आम्बेडकर की प्रतिमा को साफ कराने की व्यवस्था कराई तथा आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।