इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
केराकत, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जनपद जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण एवं दिशा – निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में थाना कोतवाली केराकत जौनपुर पर पंजीकृत मु.अ.स.- 54/26 धारा 87/137 (2)/ 64(1)/351(3) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर मे नामित/वांछित अभियुक्त विशाल कुमार गौतम पुत्र शिवचरन निवासी ग्राम दसनीपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष को हनुमान नगर चौराहे थाना केराकत से गिरफ्तार कर थाना केराकत पर लाया गया, जिसको तस्दीक करते हुये अभियुक्त को मुकदमा उपरोक्त मे चालान न्यायालय भेज दिया गया।