इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर।कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के निर्देशन व निकट पर्वेक्षण में थाना शाहगंज पर प्राप्त अ.सं. 0051/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर से सम्बन्धित वारंटी /अभियुक्त रितेश उर्फ गोलू पुत्र पंचम निवासी अऱन्द थाना शाहगंज जौनपुर को रविवार को घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।