Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: मोटर ग्रेडर से बुलेट सवार युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

मडियाहूं, जौनपुर। क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बाईपास पर रविवार को हुए हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शिवपुर सराय कालिदास स्थित प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर के पास यह घटना तब हुई जब मिट्टी लेवलिंग में लगा एक मोटर ग्रेडर युवक की बाइक से टकरा गया। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव निवासी आकाश कुमार दुबे (33) के रूप में हुई है। आकाश रविवार को जौनपुर सदर में भर्ती अपनी दादी को खाना देकर बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। निर्माणा धीन बाईपास से गुजरते हुए जब वह प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर के सामने पहुंचे, तभी हाईवे पर काम कर रहे एक मोटर ग्रेडर ने पीछे हटते समय उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आकाश की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मड़ियाहूं पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बुलेट मोटरसाइकिल और मोटर ग्रेडर को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।आकाश कुमार दुबे अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके दोनों बड़े भाई रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। आकाश की शादी लगभग एक वर्ष पहले ही हुई थी। इस दुखद घटना से परिवार का रो - रोकर बुरा हाल है।मड़ियाहूं के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।