इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर
कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दुर्गविजय सिंह पुत्र स्व. ओम प्रकाश सिंह ग्राम बेलहरी थाना मोतिगरपुर जिला सुलतानपुर द्वारा दिनांक 19/03/2026 को अपनी नानी प्रमिला सिंह पत्नी स्व. सुभाष सिंह निवासीनी ककरही थाना कप्तानगंज जिला आजमगढ उम्र लगभग 70 वर्ष को अपने घर से विदा कर नानी के घर जाने के लिये रोडबेज बस से शाहगंज के लिये विदा किया। मेरी माँ नानी से हाल-चाल लेती रहती थी। किन्तु दोपहर में नानी राह में अचेत पड़ी है सुचना पाकर हम लोग खोजते हुये नानी के पास आटा मिल के पास मोतिहारी मिल ग्राम भाँदी पहुचे तो जनता के कुछ लोग मौजूद थे तथा नानी अचेत पड़ी थी इसके संबंध में थाना शाहगंज पर मु.अ.सं. 0081/2026 धारा 303(2) 123 327(2) 317(4) BNS पंजीकृत था। तथा मु.अ.स. 107/2026 धारा 109(1),352, 351 (3),3(5) BNS में भी वांछित था। शनिवार को उप निरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से वांछित अभियुक्त विपिन कुमार प्रजापति पुत्र जयशंकर प्रजापति निवासी अर्शिया थाना सरपतहा जनपद जौनपुर को बडागांव शाहगंज से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।