इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित/वारण्टियों तथा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण एवं दिशा–निर्देशन व थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर के नेतृत्व मे उ.नि. दिलीप कुमार सिंह मय हमराह के सुरागरसी पतारसी के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर मु.अ.सं.-65/26 धारा 109(1)/115(2)/352/ 351(3)/333 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश उर्फ सिन्टू पुत्र स्व. रामकिशुन गौतम, सुरेश पुत्र स्व. रामकिशुन गौतम निवासीगण रामचौकी थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर तथा मु.अ.सं.- 66/26 धारा 191(2)115(2)352/351(3)/109(1)74 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण विजयशंकर पुत्र स्व. रामअवतार हरिलाल पुत्र स्व. रामअवतार निवासीगण रामचौकी थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर को बुधवार को अभियुक्तगण के घर ग्राम रामचौकी से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।