Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:किताब खरीद में गड़बड़ी का आरोप,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल ने की सीबीआई जांच की मांग।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में किताब खरीद को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय ने पिछले पांच वित्तीय वर्षों में लगभग 33 करोड़ रुपये की किताबें खरीदीं, लेकिन ये किताबें छात्रों के लिए उपलब्ध नहीं हो सकीं। वहीं एक प्रोफेसर पर अपने पिता द्वारा लिखी गई किताबों की हजारों प्रतियां केंद्रीय पुस्तकालय में मंगाने का भी आरोप है।मामले को लेकर राजभवन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आख्या तलब की है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के प्रयासों से स्थापित यह विश्वविद्यालय अब भ्रष्टाचार का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने राज्यपाल से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि शैक्षणिक संस्थानों की गरिमा बनी रहे।