इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
रामपुर, जौनपुर।पशुओं के भरण-पोषण हेतु चलाए जा रहे भूसा दान अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह तथा खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज के आह्वान पर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए कुल 135 कुंतल भूसा दान किया है। इससे जरूरतमंद पशुपालकों को काफी राहत मिल रही है।अभियान के तहत ग्राम पंचायत पूरेदयाल सोरहा के अभय कुमार सरोज राजकुमार द्वारा सर्वाधिक 35 कुंतल भूसा दान किया गया। इसके अलावा मानसिंह (प्रधान, सेहरा) ने 18 कुंतल, अमित पटेल (पचरुखी) ने 15 कुंतल, नितेश पटेल (भानपुर) ने 10 कुंतल, सुशील गौतम (गन्धौना) ने 13 कुंतल तथा दीनानाथ मौर्य (कोचारी) ने 10 कुंतल भूसा दान कर सराहनीय योगदान दिया।यद्यपि शासन द्वारा पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है, फिर भी जिला धिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि निराश्रित पशुओं के प्रति सेवा और दान भाव रखते हुए अधिक से अधिक भूसा दान करें। उन्होंने कहा कि सभी दान दाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।जिला धिकारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सक्षम नागरिक आगे आकर इस पुनीत कार्य में सहयोग दें। इस दौरान जिलाधिकारी ने भूसा लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गौशालाओं के लिए रवाना किया।दानदाताओं के सहयोग की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया गया कि इसी प्रकार सभी के संयुक्त प्रयासों से यह अभियान और अधिक सफल होगा तथा पशुपालकों को बड़ी राहत मिलती रहेगी।इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी अभिनव सरोज, अरुण यादव (एडीओ आईएसबी), विनोद कुमार (जेई एमआई), राहुल सेठ (मुख्यमंत्री फेलो), आकाश यादव, अभय सरोज, दीपक सरोज, राम बहादुर, अलका वर्मा, सूरज कनौजिया, राजकुमार सरोज, विजय द्विवेदी, राना सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मार्तंड सिंह, संजय सिंह, जयप्रकाश व जितेंद्र पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।