Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:सरकारी कार्य में बाधा व विद्युत चोरी के आरोप में 24 के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के बीरीबारी सारेपुर नई बस्ती गांव में स्मार्ट मीटर की जांच के दौरान विद्युत विभाग की टीम के साथ बदसलूकी और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने 21 महिलाओं सहित कुल 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद अत्यधिक बिजली बिल आने की शिकायत को लेकर मंगलवार को मीटर उखाड़कर डोभी पावर हाउस परिसर में फेंकते हुए प्रदर्शन और नारेबाजी की थी।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, एसडीओ और अवर अभियंता मौके पर जांच के लिए पहुंचे। जांच के बाद जब टीम ने दोबारा स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास किया, तो महिलाएं उग्र हो गईं और अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने लगीं। आरोप है कि उन्होंने विभागीय वाहन पर सरपत रखकर आग लगाने की धमकी दी और टीम को मौके से खदेड़ दिया।घटना के संबंध में अवर अभियंता पंकज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और विद्युत चोरी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।मामले में नामजद आरोपियों में किरन, मीना, गीता, मुनिया, संदीपा, आरती, रामलाल, लीलावती, अंजनी, अनिता, बिहारी, दशरथ, उषा, पूनम, मुनक्का, सूबेदार, सोना, सरिता, रमेश, गायत्री, रामाकांत और मंजू सहित अन्य शामिल हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।