Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:किशोरी की जबरन शादी की साजिश नाकाम।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 
         
जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की जबरन शादी की साज़िश का भंडाफोड़ हुआ है। आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति पैसों के लालच में किशोरी की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कराने में जुटा था। डायल 112 की तत्परता से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपित को हिरासत में ले लिया। पीड़िता की बुआ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर से किशोरी को अपने कब्जे में लिया। किशोरी ने थाने पर दी तहरीर में स्पष्ट कहा कि वह उक्त युवक से विवाह नहीं करना चाहती, बावजूद इसके उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। किशोरी ने बताया कि अगुवा ने इस जबरन शादी के लिए करीब 1 लाख 50 हजार रुपये ले लिए थे और उसी के चलते उसे शादी के लिए मजबूर किया जा रहा था।उसने यह भी बताया कि उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि पिता ने दूसरी शादी कर ली है।उसकी कमजोर पारिवारिक स्थिति का फायदा उठाकर आरोपित उस पर दबाव बना रहा था। मामले की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई डायल 112 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी घटना को टाल दिया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष सुरेरी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले के सम्बन्ध में तहरीर मिल गई है। जांच कर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।