इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
चंदवक ,जौनपुर। आजमगढ़–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कनौरा गांव के पास गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, वाराणसी जनपद के लालपुर निवासी 24 वर्षीय गोविंदा सिंह पुत्र अर्जुन सिंह बाइक से आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह कनौरा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक मैजिक वाहन का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई।हादसे में गोविंदा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए लालगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मैजिक वाहन को कब्जे में लेकर चालक अजय यादव निवासी सतमेसरा को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुटी है।