Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान जारी।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जिला क्षय रोग अधिकारी डा. विशाल सिंह यादव के निर्देशन में लगी टीम लगातार अभियान को अंजाम दे रही है। इसी क्रम में बुधवार को जौनपुर रोडवेज बस स्टैण्ड पर टीबी मुक्त भारत अभियान की ऑडियो अवेयरनेस क्लिपिंग लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ममता दुबे के साथ टीबी अस्पताल के सुशील अग्रहरि, राजीव श्रीवास्तव, सुरेन्द्र निषाद भी मौजूद रहे। इस बाबत पूछे जाने पर टीम ने बताया कि रोडवेज परिसर में टीबी मुक्त भारत अभियान की ऑडियो अवेयरनेस क्लिपिंग लाउडस्पीकर द्वारा किया गया। इसी क्रम में मुंगराबादशाहपुर रोडवेज बस स्टैण्ड पर अभियान के अन्तर्गत एसटीएस इन्द्रभान सिंह ने ऑडियो अवेयरनेस क्लिपिंग लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
Uploaded Image