Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​साढ़े 3 दशक के सुनहरे सफर का समापन, विदाई समारोह में छलकीं यादें।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में संचालित आदर्श इंटर कालेज रेहारी के प्रांगण में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य गजराज सिंह की सेवानिवृत्ति पर आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। साढ़े 3 दशक तक विद्यालय को अपनी सेवा देने वाले श्री सिंह के अनुशासन और शैक्षिक सुधारों की हर किसी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा किया।समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गजराज जी के कुशल नेतृत्व में कालेज ने अनुशासन और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने शिक्षकों के साथ सामंजस्य बिठाकर जो बेहतर वातावरण तैयार किया, उसके लिए प्रबंध समिति सदैव उनकी आभारी रहेगी। प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. उमाशंकर सिंह ने काव्य पाठ के जरिए शिक्षकों को उनके कर्तव्यों का बोध कराया और निवर्तमान प्रधानाचार्य के कार्यकाल को विद्यालय के लिए मील का पत्थर बताया।विद्यालय के शिक्षक विपिन चौरसिया और अंजनी कुमार ने प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन को याद करते हुए कहा कि उनके संरक्षण में बहुत कुछ सीखने को मिला। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गजराज सिंह ने भावुक स्वर में कहा, "मैं सरकारी व्यवस्था से आज मुक्त हो रहा हूं लेकिन मेरा कर्मक्षेत्र यह विद्यालय ही रहेगा। जीवन का एक लंबा हिस्सा इन चारदीवारों के बीच बीता है, मैं इस संस्थान का सदैव ऋणी रहूंगा।वहीं नवागत प्रधानाचार्य अवधेश कुमार ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुये संकल्प लिया कि वह निवर्तमान प्रधानाचार्य के पदचिह्नों पर चलते हुए विद्यालय की गरिमा को बरकरार रखेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक जनार्दन सिंह व संचालन श्याम नारायण पटेल ने किया। इस अवसर पर उप प्रबंधक राम नारायण सिंह, उदयभान सिंह, शंकर राम, जटाशंकर मिश्र,तमाम लोग उपस्थित रहे।

Uploaded Image