Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:मेडिकल संचालक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

खेतासराय, जाौनपुर। स्थानीय रेलवे क्रॉसिंग के समीप कासिमपुर के पास सोमवार की देर रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक मेडिकल संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पाकरौल गांव निवासी अनुराग यादव पुत्र रमाशंकर यादव के रूप में हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुराग यादव मेडिकल की दुकान चलाते थे। सोमवार की रात शाहगंज से जौनपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले अनुराग ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर कहा था कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहना चाहते। इसके बाद रिश्तेदार तलाश में जुट गए। कासिमपुर के पास रेलवे क्रॉसिंग के समीप उनकी बाइक मिली। आस—पास तलाश करने पर रेलवे ट्रैक पर उनका शव बरामद हुआ सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है। मृतक के पिता रमाशंकर यादव ने बताया कि वह रोज की तरह बेटे के लौटने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान रिश्तेदार का फोन आया और घटना की जानकारी मिली। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अनुराग अपने पीछे पत्नी मनीता और दो बच्चों को छोड़ गए पत्नी मनीता और मां उषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।