Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: मोथहा में गिट्टी लदे डंपर ने गांव का प्रवेश द्वार तोड़ा।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जफराबाद,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मोथहा गांव का प्रवेश द्वार सोमवार की शाम ओवरलोड डंपर की टक्कर से टूट गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति के घर डंपर से गिट्टी मंगवाई गई थी।चालक ने गेट की चौड़ाई और ऊंचाई देखे बिना ही डंपर को अंदर घुसा दिया। धक्का लगने से द्वार का दोनों खंभा टूट गया।जानकारी होते ही गांव के लोग भारी संख्या में वहां पहुंच गए। लोगों ने डंपर को रोक लिया और कहा कि जब तक द्वार बनवाने के लिए डंपर मालिक पैसा नहीं देंगे तब तक डंपर जाने नहीं देंगे।अंत में जिसके घर गिट्टी जा रही थी उन्होंने गेट बनवाने को कहा तब जाकर लोगों ने डंपर को जाने दिया।