Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:बीएसए ने विद्यालयों का किया निरीक्षण, छात्रों की उपस्थिति, नये नामांकन बढ़ाने के दिये निर्देश।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

धर्मापुर, जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर जी ने स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के दो परिषदीय विद्यालय का मंगलवार को सुबह निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं सहायक शिक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे बीएसए प्राथमिक विद्यालय केशवपुर का निरीक्षण करने पहुंच गये। इस दौरान विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति नहीं मिली जबकि शिक्षक सभी समय से पहुंच गए थे जिस पर बीएसए ने विद्यालय की प्रधानाध्यापक फिरदौस फातिमा को शिक्षकों की टोली बनाकर बच्चों को उनके घर जाकर उनके अभिभावकों को जागरूक करके स्कूल भेजने के लिये प्रेरित करने का तत्काल निर्देश दिया।इसके बाद बीएसए क्षेत्र के ही पीएमश्री विद्यालय विथार पहुंच गये जहां बीएसए ने कक्षाओं में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक विद्योतमा उपाध्याय को बच्चों की उपस्थिति कक्षाओं में प्रत्येक दिन बेहतर करने तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के बारे में बच्चों को भी जागरूक करें। योग कार्यक्रम को सफलतापूर्वक और बेहतर ढंग से विद्यालय पर आयोजन करने के लिये निर्देश दिया गया। स्कूल में पहुंचे बच्चों के अधिगम स्तर का आकलन किया करते हुये उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिये निर्देश दिया। उन्होंने दोनों विद्यालयों के शिक्षकों से स्पष्ट रूप से कहा कि सभी शिक्षक अपने विद्यालय पर समय से पहुंचे। देर से पहुंचने वाले शिक्षकों को निरीक्षण के दौरान पाये जाने पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर विंध्यवासिनी उपाध्याय, फिरदौस फातिमा, विद्योतमा उपाध्याय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।