इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जौनपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकरारा पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त टीम ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 72 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिकरारा सुरेन्द्र नाथ सिंह तथा एएनटीएफ गाजीपुर की टीम 29 अप्रैल को गुलजारगंज बाजार क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अरूआवा बाजार के पास कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में सूरज यादव (निवासी सरावां, थाना मछलीशहर, जौनपुर), राजेश सिंह और रमेश चन्द्र चौहान (दोनों निवासी महजूदा, थाना सुरियावां, भदोही) शामिल हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।इस बरामदगी के आधार पर थाना सिकरारा में मुकदमा संख्या 154/2026 के तहत धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह, उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख, हेड कांस्टेबल मुस्लिम अंसारी, कांस्टेबल जयंत सिंह, अजीत कुमार, अमित चौरसिया, शिवांश राय, प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक श्रीधर शुक्ला तथा कांस्टेबल संजय यादव शामिल रहे।
पुलिस ने कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।