Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को आपसी समझाइश एवं काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाया।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जफराबाद, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा स.पु.अ./क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी श्रृष्टि जैन व सहयोगार्थ थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में थाना जफराबाद मिशनम शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु बुधवार को एण्टीरोमियों टीम द्वारा “मिशन शक्ति फेज -05” अभियान के तहत, प्रथम पक्ष रीना देवी पत्नी दशरथ गौतम ग्राम समोपुर  खुर्द थाना जाफराबाद जनपद जौनपुर और दशरथ पुत्र बैजू गौतम ग्राम समोपुर खुर्द थाना जाफराबाद जनपद जौनपुर दोनों पक्ष में पति-पत्नी का विवाद था, जिसमें जाँच के क्रम में उभय पक्ष को मिशन शक्ति केंद्र पर बुलाया गया, उभय पक्ष उपस्थित हुए, दोनों पक्षों की बातें सुनी गई व समझी गयी तथा दोनों पक्षों को समझाया बुझाया गया व उभय पक्ष की आपसी सहमति से सुलह समझौता किया गया तथा मिशन शक्ति फेज-5 के तहत उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए तथा हेल्पलाइन नंबरों पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102,108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, साइबर अपराध 1930, तथा सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं  विधवा पेंशन योजना वृद्धावस्था पेंशन योजना सुकन्या समृद्धि योजना प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना नशा मुक्ति भारत अभियान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व लैंगिक तथा महिला से सम्बंधित कानूनों के बारे में अवगत कराया गया ।