इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
कछवां, मिर्जापुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत लरवक में लोक चेतना संस्था के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता के.के उपाध्याय के पिता शेषधर उपाध्याय बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। बता दें कि उनके ज्येष्ठ पुत्र लोक चेतना संस्था अध्यक्ष के.के उपाध्याय ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनकी चिता को मुखाग्नि दी।72 वर्षीय शेषधर उपाध्याय का मंगलवार की शाम 6 बजे पैतृक गांव लरवक में निधन हो गया।वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर लगते ही गांव -जवार, शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।अंतिम यात्रा में चाहने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा।
उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया।इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री लोक चेतना निशांत बरनवाल, मीडिया प्रभारी जौनपुर लोक चेतना कृष्णा सिंह, कैलाश सिंह,विनय गुप्ता,राहुल अवस्थी, राजेश कुमार श्यामू सहित तमाम शुभचिंतकों ने श्रृद्धांजलि अर्पित किया।