इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
कछवां, मिर्जापुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत लरवक में लोक चेतना संस्था के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता के.के उपाध्याय के पिता शेषधर उपाध्याय का मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब निधन हो गया। संस्थाध्यक्ष के पिता के निधन की खबर मिलते ही पदाधिकारियों सहित शुभचितकों में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री लोक चेतना निशांत बरनवाल, मीडिया प्रभारी जौनपुर लोक चेतना कृष्णा सिंह, संस्था के पदाधिकारी सहित राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासियों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।