इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
>कब्जे से तमंचा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद।
जौनपुर।कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में गुरुवार की रात्रि में थानाध्यक्ष मीरगंज मय हमराह कुंवरपुर तिराहे पर मौजूद थे तभी थानाध्यक्ष पवारा मय हमराह तिराहे पर आ आए। इस दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई की एक शातिर अपराधी अवैध शस्त्र के साथ भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर मौके पर पुलिस पहुची तभी चितांव की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आ रहा था, पुलिस टीम को देखकर गाड़ी मोड़ने का प्रयास किया वही फिसल कर मौके पर गिर गया। पुलिस द्वारा पकड़ने के प्रयास मे अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने कि नियति से फायर किया। आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा भी फायर किया गया, जिससे बदमाश घायल हो गया पूछताछ में उसने अपना नाम मो. उमर पुत्र सुहेल अहमद निवाली ग्राम चोरसण्ड थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर बताया, उसके पास से एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस .315 बोर, एक नाल में फसा हुआ .315 बोर का खोखा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना बरामद किया गया। जीवन रक्षार्थ हेतु अभियुक्त उपरोक्त को मय पुलिस कर्माचरीगण की अभिरक्षा में रखते हुए दवा ईलाज हेतु सी.एच.सी. मछलीशहर रवाना किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।