इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
>कब्जे से देशी तमंचा कारतूस व मोटर साइकिल बरामद।
जौनपुर। कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में प्र.नि. बरसठी मय हमराह परियत तिराहे पर मौजूद थे कि तभी प्रभारी निरीक्षक रामपुर विनोद कुमार मय हमराह परियत तिराहे पर आ गए। पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि तभी मुखबीर ने सूचना दिया कि एक काले रंग की सुपर स्पलेण्डर मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट की है, जिसपर दो व्यक्ति भदोही आलमगंज की तरफ से आ रहे है, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम महमूदपुर बैरी पट्टी तिराहा रसुलहा आलमगंज मार्ग पर नाका बन्दी करते हुए चेकिग करने लगी तभी आलमगंज की तरफ से एक मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये जिन्हे रोकने का इशारा किया गया तो मोटर साईकिल सवार व्यक्तियों ने प्र.नि. बरसठी पर जान से मारने की नियत से फायर कर तेजी से महमूदपुर की ओर मोड़ कर भागना चाहे कि सामने से प्र.नि. रामपुर ने उन्हे रोकना चाहा तो उन्हे भी लक्ष्य करके फायर कर दिए और हड़बड़ाहट में वे लोग मोटरसाईकिल लेकर गिर गये। मोटर साईकिल चला रहे व्यक्ति ने पुनः प्र.नि. बरसठी को लक्ष्य कर के फायर कर दिया और उसके साथी ने प्र.नि. रामपुर को लक्ष्य कर के फायर कर दिया। पुलिस टीम फायर करने वाले व्यक्तियों को चेतावनी देते हुए अपने आत्मरक्षार्थ फायर किया गया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रूस्तम पुत्र मुस्लिम निवासी सहाबुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहुपर जनपद जौनपुर बताया जिसके पास से एक देशी तमंचा 32 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 03 खोखा कारतूस 32 बोर, एक मो.सा. सुपर स्पलेण्डर बिना नम्बर प्लेट के बरामद हुआ। मौके से एक व्यक्ति अन्धेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहा। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रेतर विधिक कार्वयाही प्रचलित है।