इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
>कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद।
जलालपुर, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष जलालपुर के नेतृत्व में थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा डिंगुरपुर नहर रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति भाऊपुर की ओर से आते हुए दिखाई दिए। नजदीक आने पर उन्हें टॉर्च की रोशनी से रुकने का संकेत दिया गया। इस पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से एक राउंड फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा फायर किया। मोटर साइकिल सवार बदमाश अपनी बाइक मोड़कर भागने लगे, जिससे पीछे बैठा हुआ व्यक्ति गिर गया, जबकि मोटरसाइकिल चला रहा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। गिरे हुए बदमाश को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित यादव उर्फ मोनू पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम बहाउद्दीनपुर, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर बताया, अभियुक्त के पास से 01 तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु.अ.सं. 198/2026, धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर पर अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।