इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जौनपुर। जिले के नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। बुधवार की दोपहर करीब 1बजे जिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी ने मरीजों का हाल चाल लिया। डॉक्टर्स की टीम को बेहतर उपचार के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। एक्सरे कक्ष, प्लास्टर रूम का निरीक्षण किया। ओपीडी में बैठे हड्डी के डॉक्टर से जानकारी ली। फिजिशियन प्रभात सिंह के साथ दवा स्टोर का भी निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड में मरीजों से जानकारी ली। कुपोषित बच्चों के लिए आहार के विषय में कर्मचारियों से जानकारी ली। कुपोषित बच्चों के माता-पिता से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। तत्पश्चात ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर अधिकारियों का निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएस संजय कनौजिया, डॉ. सैफ खान, डॉ. राम नगीना, बीके सोनकर, फार्मासिस्ट आशुतोष पाठक मौजूद रहे।