इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्वेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान शनिवार को गोड़ीला फाटक के पास से एक शातिर अपराधी अभियुक्त को 01 नाजायज तमंचा .315 बोर व जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु.अ.सं. 185/2026 धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट बनाम रोहित सेठ पुत्र भगवती सेठ निवासी ताखा पूरब थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।