इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सिकरारा, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों तथा वाँछित अभियुक्तो के विरूद्ध सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के निर्देशन मे उ.नि. ओमप्रकाश यादव मय हमराह का. सुनील यादव व रि.का. साहिल सिंह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर शनिवार को मु.अ.सं.- 268/26 धारा 105/352 बीएनएस थाना सिकरारा से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज चौहान पुत्र स्व. रामबचन चौहान निवासी डमरुआ थाना सिकरारा जौनपुर को आनापुर तिराहे से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।