इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर जौनपुर के पर्यवेक्षण में थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.–182/2026 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट थाना सुजानगंज, जौनपुर में वांछित अभियुक्त दिलसाद हासमी उर्फ राहुल पुत्र सगीर अहमद उर्फ नन्हे हासमी निवासी ग्राम अमांव थाना-मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को बेलवार तिराहा सुजानगंज के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।