Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: तेजीबाजार पुलिस ने वर पक्ष को धमकी देने वाले 02 वांछित अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों  की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल, थाना तेजीबाजार जौनपुर के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रसिकापुर पुलिस बूथ पर चेकिंग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति मे मामूर थे कि जरिये मुखविर खास सूचना प्राप्त हुई कि चकदौदहा मे चन्द्रेज निषाद के यहाँ शादी तोड़ने की धमकी देने जो दो लड़के अपाची से गये थे वही दोनो लड़के आज फिर चकदौदहा तिराहे पर खड़े है। उक्त सूचना पर हम पुलिस बल तत्काल चकदौदहा तिराहे पर पहुँचे हिकमत अमली से घेरा बन्दी करके उक्त दोनो लड़को को मय अपाची बाइक के साथ पकड़ लिया गया। नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम अजय निषाद पुत्र रामफेर निषाद नि., ग्राम सोनावा थाना चाँदा जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 19 वर्ष बताया तथा दूसरे पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम आदित्य श्रीवास्तव पुत्र सुनील श्रीवास्तव ग्राम रामकोला थाना महाराजगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष बताया पकडे गये व्यक्ति अजय निषाद की जामा तलाशी ली गयी तो 01 तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । अभियुक्तगण उपरोक्त को चकदौदहा तिराहे से कारण गिरफ्तारी बताते हुए अन्तर्गत धारा 352/351(3) बी.एन.एस. व 9/25 आर्म्स एक्ट में रात्रि मे पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।