Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: नेवढ़िया पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

कब्जे से 05 सफेद धातु की मुर्तिया, 02 पीली धातु का नाग, 01 पीतल का शिवलिंग का फ्रेम व 360 रूपया नगदी बरामद।

 नेवढ़िया,जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण व निर्देशन में थाना नेवढ़िया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-124/26 धारा 331(4), 305(d), 317(2) बीएनएस से सम्बंधित वाँछित अभियुक्त अनिल कुमार पटेल पुत्र काशीनाथ पटेल निवासी ग्राम बलभद्रपुर थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर सारंग़डीह गाँव मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के कब्जे से 05 सफेद धातु की मुर्तिया, 02 पीली धातु का नाग, 01 पीतल का शिवलिंग का फ्रेम व 360 रूपया नगदी बरामद किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर चालान न्यायालय भेज दिया गया।