इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
खेतासराय,जौनपुर। कुँवर अनुपम सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खेतासराय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-90/2026 धारा 103(1) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्तगण जिनके विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000 -25000 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है को सोंगर मोड के पास बने कब्रिस्तान के पास शरण देने वाले उन्हे भगाने में सहयोग करने वाले अभियुक्तगणो में से 08 अभियुक्त रामजीत विन्द पुत्र राम अचल विन्द निवासी ग्राम मनेछा थाना खेतासराय जिला जौनपुर।,आदित्य गौतम पुत्र स्व. ओम प्रकाश ग्राम यूनुसपुर थाना खेतासराय जिला जौनपुर।, कमलेश यादव पुत्र बाबू नंदन यादव ग्राम सोधी थाना खेतासराय जिला जौनपुर।,गुलशन राजभर पुत्र विक्रम राजभर नि. ग्राम तरसांवा थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर।, साहिल राजभर पुत्र महेन्द्र राजभर ग्राम तरसांवा थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर।,सचिन राजभर पुत्र अवधेश राजभर ग्राम तरसांवा थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर।,शोले राजभर पुत्र जिया लाल राजभर ग्राम जपटापुर थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर।,बृजमोहन विन्द पुत्र श्रीपति नि. ग्राम सन्दहा थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अभियुक्तगणो के विरूद्ध मु.अ.सं. 91/2026 धारा 253, 212, 132, 109, 191(2), 191(3), 190 बीएनएस पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।