Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Bhadohi: शादी समारोह से घर लौट रहा युवक बाइक से गिरकर हुआ घायल।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

ज्ञानपुर, भदोही। क्षेत्र के शुकुलपुर डभका गांव के पास शनिवार को एक बाइक सवार युवक गिरकर चोटिल हो गया। औराई थाना क्षेत्र के खमरिया निवासी मेराज बाइक से ज्ञानपुर शादी में शामिल होने आया था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह वापस लौट रहा था कि उक्त स्थान पर मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर गिरकर चोटिल हो गया। घायल बाइक सवार का उपचार निजी चिकित्सालय में कराया गया।