Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:ऑनलाइन इनवेस्टमेंट-बेटिंग एप से ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, दो गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। साइबर क्राइम थाना जौनपुर पुलिस ने लाखों रुपये की ऑनलाइन इनवेस्टमेंट और बेटिंग एप के माध्यम से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त फर्जी इनवेस्टमेंट और ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को टेलीग्राम व सोशल मीडिया के जरिए लालच देकर ठगी करते थे। एनसीआरपी पोर्टल पर इनके खिलाफ विभिन्न राज्यों से 61 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में कृष्णा सिंह और रामप्रताप सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 2 मोबाइल, 5 लैपटॉप, फर्जी आधार कार्ड और लगभग 20 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह की संपत्तियों की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।