Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:खेतासराय में हत्या कांड का डीआईजी ने किया निरीक्षण, जल्द गिरफ्तारी के निर्देश।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने रविवार को थाना खेतासराय क्षेत्र में आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या के मामले में घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मामले की गहन जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीआईजी ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए विशेष पुलिस टीम गठित कर विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश के लिए रवाना कर दिया गया है।पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।