इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर।कोतवाली क्षेत्र के बरहता गांव निवासी और बांदा जिले में तैनात कोतवाल पुरुषोत्तम यादव (54) का शुक्रवार सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे। बताया जाता है कि उनके हृदय में पेसमेकर लगा था, लेकिन हाल में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सुबह करीब 8 बजे उनका निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक आवास बरहता लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के बाद उनका दाह संस्कार कर दिया गया।