Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:गोमती में डूबे किशोर का दूसरे दिन मिला शव, गांव में मातम।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जफराबाद, जौनपुर ।क्षेत्र के कल्याणपुर गांव स्थित गोमती नदी घाट पर डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव शुक्रवार को एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया। शव मोथहा गांव के पास नदी में मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।महलपर गांव निवासी अखिलेश उर्फ बबलू चौहान का पुत्र तेजस्वी चौहान गुरुवार दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। दोनों दोस्त नहाकर बाहर निकल आए, लेकिन तेजस्वी पानी में ही रहा और लापता हो गया। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और कपड़े मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को एसडी आरएफ टीम के प्रयास से शव बरामद हुआ। शव देखते ही मां बेहोश हो गई, जबकि परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।