Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:अपाचे सवार बदमाशों ने दूल्हे को मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अपाचे बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।मृतक की पहचान आजाद बिंद (पुत्र राम लखन बिंद) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेतासराय स्थित एक बारात घर से बारात निकलकर कुछ ही दूरी पर पहुंची थी, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने दूल्हे को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोली लगते ही आजाद गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।