Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:गोमती नदी में नहाते समय 6 युवक डूबे।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गोमती नदी के सद्भावना पुल के पास विसर्जन घाट के समीप नहाते समय दो युवक नदी में डूब गये जबकि 4 लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। इस प्रकार घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी 24 दिलीप पटेल पुत्र दशरथ पटेल व दूसरा युवक वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद निवासी बताया जा रहा है जो अपने दोस्त के यहां जगदीशपुर आया था। यहां से कुल 6 लोग गोमती नदी सद्भावना पुल के पास स्नान करने गए थे। स्नान करते समय सभी लोग डूबने लगे जहां मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह से 4 लोगों को नदी से डूबने से बचा लिया जबकि दो लोग नदी में डूब गये जिसकी सूचना लोगों ने कोतवाली पुलिस को दिया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की टीम बुलाकर दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक लापता लोगों का शव बरामद हुआ जिसके बाद पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दिया था। वहीं यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि मृतकों में कौन रहे।नहाने आये लोगों में प्रहलाद पटेल पुत्र बृजभूषण पटेल निवासी जगदीशपुर, दिलीप पटेल पुत्र दशरथ पटेल निवासी जगदीशपुर, दीपक पटेल पुत्र दशरथ पटेल निवासी जगदीशपुर जनपद जौनपुर, नितिन विश्वकर्मा पुत्र मुट्टुर विश्वकर्मा निवासी राजा तालाब मिर्जामुराद जनपद वाराासी, सचिन पटेल पुत्र राजकुमार पटेल निवासी राजा तालाब मिर्जामुराद, अजय पुत्र रमाशंकर पटेल राजा तालाब मिर्जामुराद जनपद वाराणसी हैं।