इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
रामपुर, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी मडियाहुँ के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रामपुर के कुशल नेतृत्व में सोमवार को थाना रामपुर पुलिस द्वारा मा. न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानतीय वारन्ट के क्रम मे 06 वारन्टी भेगलू पुत्र कोलेश्वर राम निवासी ग्राम सपही थाना रामपुर जौनपुर,हर्षित दूबे उर्फ निरहू पुत्र विनोद दूबे निवासी ग्राम धनुहाँ थाना रामपुर जौनपुर,कलाम पुत्र स्व. रोजन निवासी ग्राम भरसठ थाना रामपुर जौनपुर ,असलम पुत्र स्व रोजन निवासी ग्राम भरसठ थाना रामपुर जौनपुर,रीना देवी पत्नी ओमप्रकाश निवासी ग्राम धनन्जयपुर थाना रामपुर जौनपुर ,सोना देवी पत्नी कमलेश निवासी ग्राम धन्नजयपुर थाना रामपुर जौनपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।